दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में उनाव बालाजी में एक परिवार पर ज़ुल्म ढा रहे दबंग,घर के बहार आए दिन लगा देता है घर के सामने कचरे का अंबार,बता दें जहां एक और प्रदेश सरकार स्वच्छता को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है वहीं दबंग व्यक्ति के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर दलित परिवार के घर के सामने कचरा का अंबार लगाकर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां जमकर उड़ा रहा, जानकारी के मुताबिक सूर्यनगरी बालाजी धाम के सरसई तिराहे स्थित फरियादी अजय उनया पुत्र बाबूलाल उनया के घर के बाहर की है जहां दबंग व्यक्ति पुरुषोत्तम शर्मा के द्वारा जबरन गोबर फेंक कर गंदगी का अंबार लगाया जा रहा है जिसका विरोध करने पर दलित परिवार के सदस्य अजय ओरिया को धमकी दी जा रही है कि तुम्हें में जो दिखाई दे सो कर लो हम कचरा यही डालेंगे! धमकी को लेकर अजय बनिया के द्वारा पुलिस थाना उनाव में आवेदन भी दिया गया वहीं मीडिया से गुहार लगाई की दबंग के द्वारा कचरा डालने से फैल रही है गंदगी और गंभीर बीमारियों का बड़ा हुआ है खतरा उसके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं,पुलिस को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।