BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 10:23 am
KHABAR : मंत्री के बेटे से लाखों की ठगी, डीएसपी साइबर क्राइम के नाम से बनी ई-मेल का किया इस्तेमाल, जालसाज ने ऐसे बनाया शिकार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री के बेटे के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने तीन लाख रुपए से अधिक की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि महिंद्रा कंपनी में लेबर सप्लाई, ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग तेजी से बढ़ा है। विशेषकर युवाओं में लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ गया है। आए दिन साइबर जालसाज किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बीच मंत्री के बेटे के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।


मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर के बेटे व पूर्व सीएम बाबूलाल गौर के नाती आकाश गौर ठगी के शिकार हो गए। साइबर क्रिमिनल ने महिंद्रा कंपनी में लेबर सप्लाई, ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने का झांसा देकर आकाश गौर से 3 लाख 19 हजार ठग लिए।


ठगी के पैसे के लिए जिस बैंक अकाउंट का उपयोग किया, उसमें खाता खोलने के लिए डीएसपी साइबर क्राइम के नाम से बनी ई-मेल का उपयोग किया। आकाश गौर ने इसकी शिकायत की है। जिसके आधार पर भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल साइबर पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE