जतारा। आपको बता दें जैसे ही रवि फसल की बुबाई का समय नजदीक आ गया है तो वहीं खाद के लिए किसान दिन वा रात नहीं देख रहा है किसान परेशान नजर आने लगे हैं बात जतारा गल्ला मंडी एवं मार्केटिंग सोसाइटी मैं जहां सुबह पांच बजे से लगभग किसान खाद के लिए इंतजार करते हैं कुछ किसान की बेटियां तो स्कूल छोड़ कर खाद लेने के लिए लाइन में खड़ी नजर आई और भूख प्यास से तरस रहे हैं उसके बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है वहीं कुछ किसानों ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से खाद के लिए इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन के द्वारा किसानों को पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है वहीं भाजपा सरकार कहती है।
किसानों एवं महिलाओं के सभी प्रकार से सहयोग करने की बात करती है और समृद्ध भारत की बात करती है लेकिन आज की इस स्थिति में यह बात गलत साबित हो रही है महिलाएं भी घण्टो लाइन में लगकर परेशान नजर आ रही है भीषण गर्मी में किसानों में खाद के लिए मारामारी चल रही है तो वहीं पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने मोर्चा संभाला और शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी किसानों से अपील की और कहा सभी को खाद मिलेगी लेकिन शांति व्यवस्था बनाए रहे और लाइन में लगकर खाद ले।