BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 11:14 am
BIG REPORT : शिवराज, वीडी शर्मा, भूपेंद्र सिंह को एससी का नोटिस, विवेक तन्खा सहित सभी पक्षकारों से 4 सप्ताह में मांगा जवाब, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सासंद विवेक तन्खा के मानहानि मामले पर सुप्रीम कोर्ट (एससी) में सुनवाई हुई। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बेलेबल वॉरेंट पर रोक लेकिन ट्रायल कोर्ट में तीनों नेताओं को पेश होने कहा है। शिवराज, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह को ट्रायल कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।


सुप्रीम कोर्ट ने शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह की याचिका पर सुनवाई कर नोटिस जारी किए है। एमपी-एमएलए कोर्ट जबलपुर में चल रहे मानहानि के मामले के खिलाफ केंद्रीय मंत्री शिवराज सुप्रीम कोर्ट पहुंच थे। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा उनकी खारिज की गई याचिका के आदेश को चुनौती दी थी। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने निचली अदालत में अपनी शिकायत में कहा कि 2021 में राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले मानहानिकारक बयान दिए गए थे। 20 जनवरी 2024 को जबलपुर की एक विशेष अदालत ने तीनों भाजपा नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत मानहानि का मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में तलब किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE