BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 11:22 am
BIG NEWS : एमपी में फिर आधी रात को 26 आईएएस के तबादले, मुख्यमंत्री के दोनों प्रमुख सचिवों को हटाया, नीरज मंडलोई को पावर मैनेजमेंट का जिम्मा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर आधी रात को आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए गए हैं। सोमवार देर रात शासन की ओर से जारी आदेश में 26 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। नीरज मंडलोई को ऊर्जा एवं पावर मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है।


तबादला आदेश में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।


मुख्यमंत्री के दोनों प्रमुख सचिवों को हटाया
ट्रांसफर आदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दोनों ही प्रमुख सचिवों को हटा दिया गया है। सीएम के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर रहे संजय कुमार शुक्ला और राघवेंद्र कुमार सिंह अब अलग-अलग विभागों के प्रमुख सचिव होंगे। लेकिन सीएम सचिवालय के प्रमुख सचिव नहीं होंगे। यहां अब अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ही सीएम सचिवालय के प्रमुख अफसरों में रह गए हैं।


सोमवार देर रात जारी हुई तबादला सूची में मुख्य सचिव अनुराग जैन की कसावट भी देखने को मिली है। तबादला सूची में सीएम सचिवालय में बढ़ी अफसरों की भीड़ को संतुलित करने का काम किया गया है। दो प्रमुख सचिव और एक एसीएस स्तर के सीनियर अधिकारी सीएम सचिवालय में थे। जिसमें से अब एसीएस राजौरा ही काम करेंगे। राजौरा को पहले से सौंपी गई जिम्मेदारियों के साथ लोक सेवा प्रबंधन विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है। उनके पास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग पहले से हैं।

मंडलोई का विभाग बदला, बामरा को जनजातीय कार्य विभाग
एसीएस नीरज मंडलोई से नगरीय विकास और आ‌वास विभाग वापस लेते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और एमडी पावर मैंनेजमेंट कंपनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मनु श्रीवास्तव से ऊर्जा विभाग वापस लेते हुए उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


दूसरी ओर पिछले महीने सीएम मोहन यादव की बैठक में नाराजगी के चलते प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग से हटाए गए गुलशन बामरा को अब प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग बनाया गया है।


संजय शुक्ल को नगरीय विकास, राघवेंद्र के पास उद्योग बरकरार
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर रहे संजय कुमार शुक्ल को इस पद से हटाने के बाद नगरीय विकास और आ‌वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इसके अलावा पूर्व में सौंपे गए विभाग संभालते रहेंगे। शुक्ल को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


वहीं सीएम के एक अन्य पीएस राघवेंद्र सिंह से लोक सेवा प्रबंधन विभाग ले लिया गया है और प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन के साथ प्रमुख सचिव एमएसएमई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


उमराव को बड़ी जिम्मेदारी, रमेश कुमार अजा कल्याण के पीएस
इस तबादले आदेश में प्रमुख सचिव श्रम उमाकांत उमराव की फिर वापसी हुई है। मुख्यमंत्री ने चार महीने पहले उन्हें राजस्व मंडल का सदस्य बनाकर ग्वालियर भेज दिया था।


दो महीने पहले वे श्रम विभाग के पीएस बनाए गए थे और सोमवार को जारी आदेश में उन्हें प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग और श्रम, पशुपालन विभाग बनाया गया है। साथ ही खनिज निगम, संचालक खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


दो महीने में आयुक्त शहडोल के पद से हटे श्रीमन शुक्ला
शहडोल के कमिश्नर पद से दो महीने के अंतराल में श्रीमन शुक्ला की छुट्‌टी कर दी गई है। उन्हें आयुक्त आदिवासी विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर सुरभि गुप्ता को शहडोल संभाग का आयुक्त पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही डॉ. नवनीत मोहन कोठारी से एमएसएमई विभाग के सचिव का पद लेकर उन्हें सचिव पर्यावरण और महानिदेशक एप्को बनाया गया है।


प्रियंका दास की पोस्टिंग लंबे अंतराल बाद एनएचएम से बाहर की गई है। उन्हें अपर सचिव एमएसएमई बनाया गया है। दिलीप कुमार को एमडी लघु उद्योग निगम व आयुक्त उद्योग तथा मदन विभीषण नागरगोजे को आयुक्त हस्तशिल्प और हाथकरघा का जिम्मा सौंपा गया है। मदन को राजस्व मंडल ग्वालियर से वापस भोपाल लाया गया है।


मनीष सिंह अब अपर सचिव परिवहन, अनुराग पिछड़ा वर्ग पहुंचे
प्रीति मैथिल को श्रम विभाग से हटाते हुए अपर सचिव खाद्य प्रसंस्करण और उद्यानिकी का जिम्मा सौंपा गया है। आयुक्त हाउसिंग बोर्ड मनीष सिंह को अपर सचिव परिवहन विभाग बनाया गया है। एमडी खनिज निगम अनुराग चौधरी अब अपर सचिव पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग होंगे। मोहित बुंदस अपर सचिव वन विभाग, मनोज पुष्प को संचालक पंचायत राज से अब आयुक्त सहकारिता विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।


कुमार पुरुषोत्तम एमडी कृषि विपणन बोर्ड बने, जीएडी से हटे गिरीश
आदेश में जीएडी और लोक सेवा प्रबंधन विभाग में पदस्थ अपर सचिव गिरीश शर्मा को अब वहां से हटाते हुए परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट और अपर सचिव तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास व रोजागर विभाग व सीईओ रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया है। पंकज जैन एमडी भवन विकास निगम होंगे।

 

  • मनु श्रीवास्तव- ACS, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग
  • नीरज मंडलोई- ACS, ऊर्जा विभाग
  • संजय कुमार शुक्ल- प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग
  • उमाकांत उमराव- प्रमुख सचिव, खनिज एवं श्रम विभाग
  • राघवेंद्र कुमार सिंह- प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग
  • गुलशन बामरा- प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग
  • डॉ ई रमेश कुमार – प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
  • डॉ नवनीत मोहन कोठारी- सचिव, पर्यावरण विभाग
  • श्रीमन शुक्ल- आयुक्त, आदिवासी विकास
  • मदन विभीषण नागरगोजे- आयुक्त, हस्त शिल्प एवं हाथकरघा
  • सुरभि गुप्ता- आयुक्त, शहडोल संभाग
  • दिलीप कुमार – आयुक्त, उद्योग मध्यप्रदेश भोपाल
  • प्रियंका दास- अपर सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग
  • प्रीति मैथिल- अपर सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
  • मनीष सिंह- अपर सचिव, परिवहन विभाग
  • अनुराग चौधरी- अपर सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • मोहित बुंदस- आयुक्त, रेशम, भोपाल
  • मनोज पुष्प- वि.क.अ. सह आयुक्त, सह पंजीयक, सहकारी संस्थाएं
  • गौतम सिंह- अपर सचिव, राजस्व विभाग
  • गिरीश शर्मा- परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंड प्रोजेक्ट
  • पंकज जैन- प्रबंध संचालक, मप्र भवन विकास निगम
  • निधि निवेदिता- प्रबंध संचालक, मप्र मत्स्य महासंघ
  • कुमार पुरुषोत्तम- प्रबंध संचालक, कृषि विपरण बोर्ड
  • उमा महेश्वरी आर- वि.क.अ. सह- आयुक्त सह संचालक, होम्योपैथी
  • डॉ सलोनी सिडाना- मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • शुचिस्मिता सक्सेना- उपसचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE