BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 11:39 am
BIG NEWS : मतदाताओं को डराना चाहती है बीजेपी, कमलनाथ ने मतदान से पहले श्योपुर में हुई फायरिंग पर उठाए सवाल, कहा- विधायक खरीद सकते है, जनता को नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर में मतदान से ठीक पहले फायरिंग की घटना सामने आई है। बदमाशों ने आदिवासियों पर अंधाधुंध गोली चला दी। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए है। वहीं इसे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं को डराना चाहती है।


कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग से पहले आदिवासियों पर फ़ायरिंग की घटना अत्यंत चिंताजनक है। इस घटना में आदिवासी समुदाय के कई लोग घायल हो गए। इस घटना से स्पष्ट होता है कि विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र का माहौल ख़राब करना चाहती है और मतदाताओं को डराना चाहती है। वोटिंग से ठीक पहले इस तरह की वारदात क़ानून व्यवस्था और चुनाव के इंतज़ाम पर भी बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है।


पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि ‘इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी ख़रीद फरोख्त की राजनीति से बाज़ नहीं आ रही। वह विधायक तो ख़रीद सकती है लेकिन जनता को नहीं ख़रीद सकती, इसलिए मतदाताओं के ऊपर गोलियां चलायी जा रही हैं। मैं माननीय निर्वाचन आयोग से अपील करता हूँ कि उस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले और विजयपुर विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएं।’

ये है पूरा मामला
दरअसल, श्योपुर के धनाचया गांव में सोमवार की रात तीन से चार बाइक पर सवार होकर आए 8 से 9 हथियारधारी बदमाशों ने आदिवासी समाज के ग्रामीणों से पहले आधारकार्ड और मतदाता पर्ची देने को कहा। जब ग्रामीणों ने कहा कि अगर आधार कार्ड और पर्ची तुम्हें दे देंगे तो वोट कैसे डालेंगे। इसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडों से आदिवासियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने विरोध किया तो वह बंदूकों से अंधाधुंध फायरिंग कर वहां से भागने लगे। तभी एक आरोपी को ग्रामीणों ने बंदूक के साथ पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


इस फायरिंग में एक महिला सहित 8 लोग घायल हुए हैं। प्रकाश और हरविलास आदिवासी नाम के दो लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं। दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। एक आरोपी को पकड़ा गया है, उसके पास से एक बंदूक भी बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE