रतलाम। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम होकर चलने वाली इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस का रुनीजा स्टेशन पर मंगलवार से ठहराव दिया जा रहा है। सांसद अनिल फिरोजिया की उपस्थिति में ठहराव का का शुभारंभ किया जाएगा।
12 नवंबर को जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस का रुनीजा रेलवे स्टेशन पर आगमन 21.08 बजे होगा। इसी प्रकार 13 नवंबर से इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस का रुनीजा रेलवे स्टेशन पर आगमन 05.43 बजे होगा। रुनीजा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक मिनट का ठहराव दिया है।