रतलाम। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक सोमवार को कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में गोविंद काकानी, नरेंद्र जोशी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शर्मा उपस्थित थे।