नीमच। जीरन तहसील के हरवार पंचायत के पटवारी पर कार्य में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है। नियम विरुद्ध पट्टे काटने के मामले में जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही सचिव सहित अन्य दोषियों पर भी कार्यवाही हो सकती है।
