BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 1:28 pm
REPORT : कलेक्टर बाथम के निर्देशन में जिला पुनः उमंग स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस में सर्वाेच्च स्थान पर, 187 विद्यालयों में से 157 ने प्राप्त किए इतने अंक, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में रतलाम जिला 2024-25 में जून से प्रारंभ सत्र में उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस के क्रियान्वयन एवं रिपोर्टिंग में प्रदेश के सभी 52 जिलों में प्रति सप्ताह सर्वाेच्च स्थान पर बना हुआ है।उमंग कार्यक्रम कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय में संचालित कक्षावार सभी सेक्शनों में प्रति मंगलवार सत्र लेकर रिपोर्टिंग की जाती है। माह अक्टूबर की चारों सप्ताह की रिपोर्टिंग में जिले के कुल 187 विद्यालयों में से 157 (84 प्रतिशत) द्वारा 370 सत्रों की रिपोर्टिंग की जाकर रतलाम सर्वाेच्च स्थान पर रहा।

माह नवंबर की रिपोर्टिंग में जिले के कुल 187 विद्यालयों में से 170 (91 प्रतिशत) विद्यालयों की रिपोर्टिंग के साथ कुल 407 सत्रों की रिपोर्टिंग की जाकर इस बार पुनः 109 प्रतिशत रिपोर्टिंग के साथ रतलाम जिला सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से सर्वाेच्च स्थान पर रहा।राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर जीवन कौशल शिक्षा एवं उज्ज्वल योगेश पाल ने बताया कि जीवन कौशल शिक्षा अक्टूबर 2017 से जिले के विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ हुई थी। 2017 से ही सत्र 2019-20 तक रतलाम जिला संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। सत्र 2021 में रतलाम जिले ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में तीसरे स्थान पर रहकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से ऑनलाईन ट्राफी प्राप्त की थी। उज्ज्वल का क्रियान्वयन सितंबर 2022 से हो रहा है। उमंग एवं उज्ज्वल दोनों में रतलाम क्रमशः 2017 एवं 2022 से संपूर्ण मध्यप्रदेश के जिलों में प्रथम 03 स्थान की सूची में ही रहा है।

उमंग का क्रियान्वयन जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम अनीता सागर के निर्देशन में जिले में डी.वी.सी. एवं जिला नोडल अधिकारी, उमंग एवं उज्ज्वल राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर योगेश पाल के नेतृत्व में, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश माहेश्वरी जिला सहायक नोडल अधिकारी, सुनीता नारले, सुरभि व्यास, प्रिया जोशी, स्मृति श्रीवास्तव, गुरप्रीत कौर, शिल्पी कुलश्रेष्ठ, अंजली पण्डया कर रहें है। जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, सहायक संचालक शिक्षा राहुल मण्डलोई, ए.डी.पी.सी अशोक लोढ़ा, ए.पी.सी.सी.एल. सालित्रा, जिला योजना अधिकारी जितेन्द्र जोशी, आईटी सेल कॉआर्डिनेटर मुकेश ठन्ना एवं रोहित शर्मा, जया जैन, अंजली पण्डया, पुरुषोत्तम रायकवार आदि ने उमंग टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE