उज्जैन। 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ मंगलवार शाम 4 बजे होने जा रहा है। कालिदास संस्कृत अकादमी में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ होंगे। अध्यक्षता राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री व उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी शामिल होंगे। सारस्वत अतिथि रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज हैं।
7 दिन तक चलने वाले समारोह का समापन 18 नवंबर को होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय स्तर की कालिदास चित्र और मूर्तिकला प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक देख सकेंगे।