ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी स्थित दारू फैक्ट्री के पास पुलिस को झाड़ियों में एक 12 बोर की टूटी हुई राइफल मिली है। लावारिस राइफल पड़े होने की सूचना वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राइफल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस राइफल के नंबर और हथियार धारकों के राइफलों के नंबरों के आधार पर जानकारी निकाल रही है। जिससे यह पता चल सके कि यह लावारिस राइफल किसकी है और किन हालातों में फेंकी गई है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं इस राइफल से कोई क्राइम तो नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया
सोमवार को सूचना मिली थी कि नारायण विहार कॉलोनी स्थित दारू फैक्ट्री के पास झाड़ियों में एक राइफल पड़ी हुई है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि राइफल टूटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने राइफल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।