BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 2:45 pm
KHABAR : फेस्टिवल सीजन में भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, एक दिन में देशभर की 7700 ट्रेनों में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। भारतीय रेलवे में एक दिन में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों के सफर करने का रिकॉर्ड बना है। त्योहारी सीजन में 4 नवंबर को रेलवे में देशभर की 7700 ट्रेनों के जरिए तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने यात्रा की है, यही नहीं भारतीय रेलवे द्वारा फेस्टिवल सीजन में यात्रियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में 60 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है।


दरअसल रेलवे द्वारा दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर सामान्य रूट की ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया था, जिसमें लगभग 60 लाख लोगों ने यात्रा की। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भी 8 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वार देशभर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प डेस्क बनाए थे। दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम किए थे। यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर्स और मेडिकल सुविधा भी मुहैया कराई गई थी। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त आरपीएफ बल भी तैनात किया गया था। सीपीआरओ ने बताया कि आम तौर पर हर दिन ट्रेन में डेढ़ से दो करोड़ लोग देशभर में यात्राएं करते हैं, लेकिन रेलवे ने 4 नवंबर को एक नया इतिहास रच दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE