बड़वानी। अंजड़ कृषि उपज मंडी के अंदर आज सुबह करीब 11रू00 बजे के लगभग मंडी के अंदर सीसीआई की कपास खरीदी को लेकर किसान भड़क गए और खरीदी बंद करवा दी और किसान भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में मंडी गेट बंद कर धरने पर बैठ गए।
किसान संघ की मांग थी कि अभी ठंड का मौसम है और मस्चर और नामी ज्यादा आती है कपास की जो तीन ग्रेड सरकार ने तय की है सीसीआई तीनों ग्रेड के अंदर कपास खरीदी करे जिसमे ए ग्रेड बी ग्रेड और सी ग्रेड के अंतर्गत जिस श्रेणी में भी किसान का माल आता है सीसीई उसे खरीदने के लिए बाध्य है लेकिन सीसीआई के खरीदी अफसर मंगेश किटकुले कमर्शियल आफिसर अंजड़ यूनिट इसके ऊपर कोई ध्यान नहीं दे रही है इसी बात को लेकर आज किसान संघ एवं किसान भड़क गए और मंडी के अंदर बोली बंद कर दी और मंडी का गेट बंद कर धरने पर बैठ गई उनकी मांग थी कि सरकार को हम पहले ही ज्ञापन देकर इसकी मांग कर चुके हैं की नमी 8 से 12 की जगह 20 तक भी हो तो उसे सीसीआई खरीदें हालांकि यह गवर्नमेंट पॉलिसी का मैटर है अब इसके ऊपर वरिष्ठ अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं यह देखने की बात है खबर लिखे जाने तक किसान एवं भारतीय किसान संघ के जिला अध्य्क्ष भगवान पटेल के साथ सैकड़ों किसान मंडी गेट के सामने धरने पर बैठे इसके बाद एसडीएम जितेंद्र कुमार पटेल किसानों से चर्चा करने मंडी में पहुँचे काफी कहासुनी के बाद किसान व्यापरियों एव सीसीआई के अधिकारियों के बीच सहमती बनी और लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर मंडी में नीलामी पुनः चालू हुई।