मंदसौर। राष्ट्रीय गुणवत्ता एशोरेंस मानक (National Quality Assurance Standard). स्वास्थ्य संस्थाओं मे दी जाने वाली सेवाओं के मापदंड का प्रमाण-पत्र है, जो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दिया जाता है. इसका मकसद, अच्छे प्रदर्शन करने वाली संस्थाओ को मान्यता देना और सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता व गुणवत्ता बढ़ाना है।
इसी उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकरावद में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमे असेसर निरुपमा झा द्वारा सभी मानकों पर बिंदु वार निरीक्षण किया गया प्रथिमिक स्वास्थ केंद्र पर नवाचार और मैनेजमेंट को लेकर डॉक्टर आसिफ खान और टीम को सराहा गया सभी टिपार्टमेंट प्रभारी से बिंदुवार प्रश्न कर सभी मानकों को परखा गया। साथ ही सोमवार को कायाकल्प अभियान की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमे एसेसर ऋतूब्रा आर्य द्वारा बायो मेडिकल और स्वच्छता के माप दंडो पर जांच की गई।
इस अवसर पर निरीक्षण संचालन सेक्टर सुपरवाइजर सुरेंद्र जी पाटीदार द्वारा किया गया डिपार्मेंट इनचार्च राम धनगर , फार्मासिस्ट , लेब प्रभारी कुलदीप सिंह,सीमा पवार गायत्री प्रजापत ,दुर्गा धनगर, स्टाफ नर्स ,संगीता बामनिया ने अपने प्रभार के डिपार्मेंट को प्रजेंट किया जाहिद खान डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा पीपीटी प्रजिटेशन किया गया।
निरीक्षण के मानकों को पूर्ण करने में सेक्टर महिला सुपरवाइजर पुस्पा पवार ,कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिस दिल कुश सालवी,भवानी शंकर,पंकज महर्षि, समर्थ डांगी साधना मालवीय और फील्ड एएनएम मंजुला चौहान,रेखा सोनी,सुनीता सराह,निर्मला व्यास गायत्री चौहान, संतोष प्रजापत टेली मेडिसिन इंचार्ज अनिता मीणा फील्ड आशा सुपर वाइजर निर्मला चौहान ,रसीदा गोड, संगीता चौहान ने सहयोग किया साफ सफाई के कार्य में संपूर्ण भूमिका कैलाश हंस ,दिनेश कंडारा,चेतन हंस,हीना हंस ने निभाई उपरोक्त जानकारी राम धनगर द्वारा प्रेषित की गई।
अस्पताल के इन 6 विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया गया-
1 जनरल एडमिनिस्ट्रेशन : जिसमे संस्था प्रबंधन, कर्मचारियों के कौशल, मैनपॉवर तथा सूक्ष्म योजनाओं को देखा गया
2 ओपीडी सेवाएं : अस्पताल मे प्रतिदिन बाह्य रोगियों दी जाने वाली सेवाओं का निरीक्षण, फार्मेंसी तथा स्टोर का भौतिक मूल्यांकन
3 आईपीडी सेवाएं : भर्ती मरीजों तथा प्रसुताओं के रिकॉर्ड तथा सेवाओं का मूल्यांकन
4 लैब मे प्रदत्त सेवाओं तथा जांचों का मूल्यांकन
5 नेशनल हेल्थ प्रोग्राम : समस्त राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार व इंप्लीमेंटेशन
6 लेबर रूम सर्विसेस : सुरक्षित प्रसव, प्रसव पूर्व तथा प्रसवोत्तर सेवाओं का मूल्यांकन