BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 4:32 pm
KHABAR : विजयपुर में उपचुनाव से पहले फायरिंग पर ईसी सख्त, बाहरी तत्वों को किया जाएगा सीमा से बाहर, निर्वाचन अधिकारी बोले- अफसरों की बढ़ाई गई गश्त, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विजयपुर में उपचुनाव से पहले फायरिंग की घटना को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने कहा कि कलेक्टर, एसपी के साथ आईजी को मौके पर रवाना कराया गया है। बाहरी तत्वों को तत्काल सीमा से बाहर कराया जाए। घटना के बाद अफसरों की गश्त और बढ़ाई गई है।


जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से मजिस्ट्रेट और पुलिस ऑफिसर की होगी मूविंग
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 100 से ज्यादा अफसर की तैनाती की गई है। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से निगरानी होगी। इस सिस्टम से सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस ऑफिसर की मूविंग होगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। कल मतदान को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। 

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर
उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन के लिए सभी टीम रवाना हो गई है। निर्वाचन की जिलों में सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। 


क्या है पूरा मामला?
उपचुनाव की वोटिंग से पहले विजयपुर ( श्योपुर) में फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें कई आदिवासी घायल हो गए थे। इस गोलीकांड को लेकर कांग्रेस ने चौतरफा हमला बोला। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामनिवास रावत के गुंडों ने फायरिंग की है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर करारा प्रहार किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE