मनासा। पिपलिया रावजी निवासी ओमप्रकाश पिता श्यामलाल नागदा उम्र 47 वर्ष निवासी पिपल्या रावजी ने कुएं पर नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह शिक्षक है। उन्होंने बताया कि मेरा खेत बागरेड के रास्ते पर मेन रोड़ पर है। मेरे खेत पर एक छोटा सा कमरा बना रखा है। दिनांक 11.11.24 की रात करबीन 09 बजे मैं मेरे खेत पर गये थे। मेन गेट टुटा होकर अंदर की तरफ एक अज्ञात हिरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस मोटर साईकल पड़ी थी तथा आगे की तरफ देखने पर खेत में बिस्तर बिछे हुए थे। उसके बाद मेरे द्वारा डायल 100 व गांव के सरपंच को फोन लगाकर सुचना दी। जो कि मोके पर आ गये थे। उसके बाद मैं मेरे घर पर आ गया था। उसके कुछ समय बाद करीबन एक घण्टे बाद पुन अपने खेत पर गया तो वहा देखा कि किन्ही अज्ञात लोगो के द्वारा मेरे खेत के कुए के पाईप व फवारे आदि सामान नुकसान करके कुए मे डाल दिये थे। कमरे का इंटरलाक तोड़ दिया था। कुए पर लगी इस्टाटर केबल को नुकसान कर दिया। कुए पर मिली अज्ञात मोटर साईकल को लेकर थाने पर आया हु, रिपोर्ट करने आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये।