हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले की जनसुनवाई केंद्र पर जनसुनवाई में आज किसानों ने व्हीलचेयर पर सोयाबीन लेकर पहुंचे। जहां सोयाबीन के कम भाव को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों ने सोयाबीन के भाव बढ़ाने और नहर का पानी समय पर दिलाने की मांग की।
दरअसल हरदा जिला कृषि प्रधान जिला है। यहां पर गेहूं और चने का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। लेकिन यहीं पर किसान सबसे ज्यादा नाराज दिखाई दे रहा है। किसानों का मानना है कि सोयाबीन का ‘भाव दो या मार दो’ की बात की जा रही है। इस समय बुवाई का समय है, लेकिन किसानों को पर्याप्त नहर में पानी नहीं मिल पा रहा है।
जिससे किसान अपने खेतों में पानी नहीं लगा पा रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उपार्जन नीति के अनुसार 25 अक्टूबर से खरीदी शुरू होना था, लेकिन आज तक उपार्जन शुरू नही हुआ। आज अपनी समस्या को लेकर किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया।