नीमच। सांस्कृतिक संस्था संगीत मंच के द्वारा दिनांक 16 तारीख शनिवार के दिन स्थानीय टाउन हॉल में एक संगीत निशा का आयोजन गरिमामई वातावरण में किया जा रहा है यह जानकारी देते हुए संगीत मंच के संयोजक प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में नीमच जिले के अलावा मंदसौर रतलाम मानसा और विक्रम के सिंगर भी अपनी प्रतिभाओं का मंचन इस मंच के माध्यम से करेंगे इस आयोजन का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ नगर की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई उन हस्तियों का भी विशेष सम्मान करना है जिन्होंने पिछले अनेक वर्षों से अपनी अपनी विद्या में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है कार्यक्रम संयोजक पंकज श्रीवास्तव ने समस्त संगीत प्रेमी श्रोताओं से यह अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं यह कार्यक्रम पूर्णता निशुल्क है।