नीमच। चचोर के झोलाछाप डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद एवं मरीज को इंफेक्शन हो जाने और स्वास्थ्य और ज्यादा खराब हो जाने पर चिकित्सक के विरूद्ध जांच कर तत्काल कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए ग्राम सालियाखेडी की ललीता बाई के आवेदन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीमच को दिए। ललीता बाई ने कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम चचोर के डॉक्टर विश्वजीत द्वारा पुत्र महेश गायरी का उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद इंफेक्शन हो जाने और तबीयत और अधिक खराब हो जाने की शिकायत पर जांच के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए। साथ ही रेडक्रॉस से ललीता बाई को उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। जनसुनवाई में एडीएम लक्ष्मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोरएवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।