BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 6:40 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने किया सार्वजनिक जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का भी किया अवलोकन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को किला रोड पर स्थित राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, पत्र- पत्रिकाओं, आने वाले पाठकों, डिजिटल बुक, ई संसाधनों आदि की जानकारी ली एवं पुस्तकालय के विकास हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हेतु प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुस्तकों का डिजिटाइजेशन करने, कंप्यूटर, इंटरनेट, ई संसाधनों, फर्नीचर की पर्याप्त उपलब्धता एवं पाठकों के पढ़ने हेतु अधिक स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पाठकों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई के विषयों, कंपटीशन की तैयारी एवं पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का भी अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अशोक कुमार लोढ़ा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक प्रवीण जैन,  पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE