नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारम्भ हुआ। जिसके अंतर्गत संगीत की विभिन्न विधाओं, गायन, वादन, नृत्य एवं रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इन विधाओं में जिले के समस्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में जाजू कन्या महाविद्यालय की कशिश सिसोदिया प्रथम रही। एकल गायन (सुगम) में कु० पलक तिवारी, समुह गायन प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, नीमच का दल, एकल वाद (नॉन परकुसन) में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, नीमच प्रथम रहा है। समूह लोक नृत्य में जाजू कन्या महाविद्यालय प्रथम रहा। रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल तोषी खान वागे, रचना जैन, हेमलता राठौर रही और संगीत की विधाओं में शालिन सातपुते, प्रतिमा निगुड़कर एवं हेमलता राठौर उपस्थित रही। विभिन्न विधाओं में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय दिलीपसिंहजी परिहार के मुख्य आतिथ्य, महाविद्यालयीन जनभागीदारी
अध्यक्ष विजय बाफना के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय दिलीपसिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा उत्सव से निखरती है प्रतिभाएं और संवरती है लोक कलाएंष्। अपने उद्बोधन में उन्होंने जिले के सभी प्रतिभागियों को शुभाकामनाएं प्रेषित की और कहा कि आपकी प्रतिभाओं से जिले का नाम विश्वविद्यालय में चमके, ऐसी तैयारी करें। यह युवा उत्सव विधार्थियों में कलाओं के प्रति प्रेम और कौशल विकास का श्रेष्ठ अवसर है। इस अवसर पर महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष विजय बाफना ने भी जिले के सभी प्रतिभागियों को शुभकामना संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० एन०के० डबकरा ने विजेता विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में अपना हुनर और तराशकर बेहतरीन प्रस्तुति हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ० बीना चौधरी, नेहा प्रजापति, शालिनी श्रीवास्तव ने किया। रांगोली की संयोजक डॉ० रश्मि वर्मा रही। कार्यक्रम के सफल समापन पर युवा उत्सव प्रभारी डॉ० रश्मि हरित ने सभी का आभार एवं धन्यवाद किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव की विधाओं स्पॉट पेन्टिंग, पोस्टर निर्माण, कोलॉज का आयोजन दिनांक 13.11.2024 को शासकीय स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में प्रातः 11.00 बजे से होगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, गणमान्य नागरिक, महाविद्यालयीन स्टॉफ, विभिन्न महाविद्यालयों के दल मैनेजर एवं छात्राएं उपस्थित रहे।