BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 6:56 pm
NEWS : विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक प्रांत प्रशिक्षण केंद्र विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 5 गांधीनगर चित्तौड़ में संपन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक प्रांत प्रशिक्षण केंद्र विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 5 गांधीनगर चित्तौड़ में संपन्न हुई। 

बैठक के प्रारंभ में दीनानाथ बत्रा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रांत निरीक्षक नवीन कुमार झा ने बताया कि दीनानाथ बत्रा का विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगठन का वैचारिक अधिष्ठान एवं संगठनात्मक तंत्र खड़ा करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। दीनानाथ जी बत्रा का जन्म अखंड भारत में 5 मार्च 1930 को हुआ था। दीनानाथ बत्रा लंबे समय तक गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में प्रधानाचार्य रहे एवं विद्या भारती में 1988 से 2004 तक अखिल भारतीय महामंत्री के दायित्व का निर्वहन किया। दीनानाथ बत्रा शिक्षाविद, संगठक, लेखक एवं शिक्षा में सुधार हेतु एक संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में उनका योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षा बचाओ आंदोलन के माध्यम से पाठ्यक्रम में अनेक विसंगतियां को दूर करवाया। दीनानाथ बत्रा का 07 नवंबर 2024 को 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। उनके निधन को शिक्षा क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए कार्यकारिणी ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह जानकारी प्रांत के प्रशिक्षण केंद्र प्रमुख महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE