गुना। जिस दिव्यांग स्वाभिमान यात्रा की चर्चा पूरे मध्य प्रदेश में हुई आज फिर से शुरू होने की संभावना है। यात्रा को पुनः प्रारंभ करने दिव्यांगों ने मीटिंग की। गुना से भोपाल तक यात्रा के लिए एक पुख्ता रणनीति की आवश्यकता होगी ये सभी दिव्यांगों के सहयोग के बिना संभव नहीं है इस संबंध में जो दिव्यांग स्वाभिमान यात्रा के मुख्य कार्यकर्ता हैं उनके साथ मीटिंग करके उचित निर्णय लिया जाएगा।