BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 11:22 am
KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन में बाहेती परिवार द्वारा अपने बेटे की शादी-समारोहों में किया जीरो वेस्ट इवेंट, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। बाहेती परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एक छोटा सा प्रयास,बड़े बदलाव का परिवार द्वारा अपने सुपुत्र की शादी में शुन्य अपशिष्ट आयोजन यानी जीरो वेस्ट के रूप में की गई। इस आयोजन में किसी भी प्रकार का सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल, डिस्पोजल, पत्तल दोना आदि पर्यावरण प्रदूषित करने वाली सामग्री का उपयोग नही किया गया। इनके स्थान पर स्टील बर्तन, चीनी प्लेट, स्टील चम्मच, कांच गिलास आदि का उपयोग किया गया। जहां इस तरह के आयोजन पानी पीने के लिए डिस्पोजल ग्लास, थर्माकोल दोना पत्तल आदि का उपयोग करते है जो की सैकड़ो किलो कचरा उत्पन्न होता है, लेकिन बाहेती परिवार के इस आयोजन में पेयजल के लिए भी पीतल, तांबे स्टील के बर्तन का प्रयोग किया जो पर्यावरण प्रदूषित नही करती है। और कचरा उत्पन्न नहीं होता है, अथवा चाय कॉपी क्षुप  के लिए भी कुल्हड़ का उपयोग किया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा एवं कचरा मुक्त इस आयोजन के लिए विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ओर नगर परिषद अध्यक्ष महोदय डॉ. सीमा अजय तिवारी ने बाहेती परिवार का आभार माना और वर वधु को आशीर्वाद दिया। विधायक मारू ने नगर के क्षेत्र वासियो से भी अपील की आपके परिवार में भी शादी समारोह जैसे मांगलिक कार्यक्रम हो तो उन्हें जीरो वेस्ट के रूप में आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले।


स्वच्छ भारत मिशन में बाहेती परिवार द्वारा उल्लेखनी एवं विशेष योगदान देने हेतु नगर परिषद मनासा की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार एवं वर वधु के लिए मंगलम जीवन की शुभकामनाएं। एक छोटा सा प्रयास पर्यावरण अनुकूल को लेकर बड़े बदलाव का। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE