BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 2:02 pm
KHABAR : खाद नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी, पृथ्वीपुर में कृषि उपज मंडी के सामने किया चक्का जाम; राजस्व अधिकारियों के आश्वसान पर माने, पढे़ खबर 

Share On:-

निमाड़ी। पृथ्वीपुर कृषि उपज मंडी के सामने बुधवार को नाराज किसानों ने चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद भी उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। जिससे वह कई दिन से परेशान हो रहे हैं। वह खाद वितरण केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।


किसानों के विरोध की सूचना पर पहुंचे पृथ्वीपुर पुलिस थाना प्रभारी पंकज मुद्गल और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। उन्हें पर्याप्त खाद दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान माने। इस हंगामे के बीच वाहनों की भी लंबी कतारे देखने को मिली और वाहन चालक परेशान होते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE