BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 2:05 pm
KHABAR : रोटरी क्लब गुना रॉयल का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजितरूइस बार रामायण रही थीम; रामायण पर आधारित एक्ट प्रस्तुत किए

Share On:-

गुना। रोटरी क्लब गुना रॉयल द्वारा मंगलवार को स्थानीय होटल मे रॉयल परिवार सदस्यों के लिए दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस बार दीपावली मिलन समारोह को रामायण पर ही केंद्रित किया गया था। रामायण पर आधारित कई एक्ट कार्यक्रम में किए गए।


क्लब के अध्यक्ष अंकुर दुसाज ने बताया कि रोटरी रॉयल के सभी सदस्यों को 4 टीमों लड्डू, गुजिया, पपड़ी, चकली के नाम से बनाया गया। टीम में सौरभ प्रियंका जैन, अमित श्रद्धा ठाकुर, आशीष ज्योति सोलंकी और संदीप अरुणा जैन को कप्तान के रूप में कमान सौंपी गयी।


सचिव सुयश देव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में सभी टीम के सदस्यों द्वारा मात्र 10 मिनट में आकर्षक रंगोली सजाई गई, जिनमें दीपावली सम्बन्धित सभी प्रॉप्स का भी इस्तेमाल किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि रॉयल दीपोत्सव पर आयोजित रामायण के भाग पर आयोजित स्टेज एक्ट में सभी टीम सदस्यों ने अपने अपने प्रदर्शन किए।


30 मिनट चित्रण के लिये दिए गए
इसमें विशेष बात यह रही की टीम के सदस्यों को मात्र 30 मिनट में अपने भाग के चित्रण के लिये दिए गए थे। सदस्यों द्वारा श्रेष्ठ संवादों की अभिव्यक्ति और अपने किरदार की अदायगी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पहले सीता स्वयंवर एक्ट में राम भगवान राम, सीता की भूमिका निभा रहे गौरव और आकांक्षा ने जीवंत कर दिया। सीता स्वयंवर के बाद चरण छुए तो एक अलग ही माहौल बन गया।


मंथरा, कैकई, दशरथ के किरदार निभाए
दूसरी टीम ने मंथरा, कैकई, दशरथ के किरदार निभाए। तीसरी टीम के शूर्पणखा, रावण, सीता, लक्ष्मण और विशेष रूप से हिरन की भूमिका भी अकल्पनीय रही। चौथी टीम ने रावन का अट्ठहस की प्रस्तुति दी। वहीं कुम्भकरण को जगाने का प्रयास, लक्ष्मण शक्ति, वैध जी और संजीवनी बूटी लाने को प्रस्तुति दी गई।


अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम की परिकल्पना व निर्देशन संयोजक अभिजीत अस्मिता गोयल, अवधेश रीना रघुवंशी, सोनू बबीता पाटनी, ईशान राठौर, नुपूर दुसाज, अर्पिता देव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE