बुरहानपुर। उद्यानिकी विभाग के उप संचालक राजू बड़वाया ने बुधवार को नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सारोला स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उपसंचालक बड़वाया इस छात्रावास के नोडल अधिकारी हैं।
23 अक्टूबर को कलेक्टर भव्या मित्तल ने इस छात्रावास का निरीक्षण कर नोडल अधिकारी को कमियां दूर करने को कहा था। इसे लेकर उन्होंने यहां का विजिट किया। कुछ कमियां दूर न होने पर नाराजगी भी जताई। साथ ही उसे जल्द पूरा करने को कहा।
कलेक्टर ने 23 अक्टूबर को विजिट कर पोषण वाटिका को विकसित करने को कहा था। इसके बाद उद्यानिकी विभाग से बीज दिए थे, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं किया गया। कचरे डालने के कुंड में भी पन्नी डालकर रखी थी।
इसे लेकर नोडल अधिकारी ने फटकार लगाई। स्थायी कर्मचारी छात्रावास में समय पर नहीं आता। इसे लेकर भी नाराजगी जताई।
नोडल अधिकारी बोले- जो कमियां हैं उसे जल्द दूर करेंगे
इसे लेकर नोडल अधिकारी व उद्यानिकी विभाग उप संचालक राजू बड़वाया ने कहा 23 अक्टूबर को कलेक्टर ने छात्रावास का निरीक्षण किया था। यहां की कमियां दूर करने को कहा था। 80 फीसदी कमियां दूर कर दी गई है। कुछ कमियां बाकी है।
खेल का मैदान विकसित करेंगे। इसका लेवल कराया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की कमियां बजट के अभाव में बाकी है। जालियां लग गई। पर्दे भी लगाए गए। होस्टल निवास की पुताई भी हो गई। पोषण वाटिका के लिए विभाग से सब्जी, फूल के रोप दिए गए थे उससे पोषण वाटिका विकसित की जा रही है।