BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 5:00 pm
KHABAR : जायसवाल महासभा का महाअधिवेशन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह, युवक -युवती परिचय सम्मेलन 17 को, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय महासभा जायसवाल सर्वर्गीय समाज चौरिटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद शहर जिला, जायसवाल बैचलर ग्रुप राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय की महासभा का  राष्ट्रीय नवम महा अधिवेशन एवं महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह 17 नवंबर रविवार को रिवर फ्रंट ग्राउंड वल्लभ सदन के पीछे रिवर फ्रंट पश्चिम अहमदाबाद गुजरात में सुबह 9 ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वल सुबह 9रू15 बजे जायसवाल समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन सहस्त्रबाहु की आरती के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन का शंखनाद होगा। अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पूरन चंद झरीवाल, प्रचार मंत्री अर्जुन सिंह जायसवाल ने बताया कि रविवार दोपहर 12.23 बजे नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल प्रभाती लाल जायसवाल का  शपथ ग्रहण समारोह, दोपहर 1बजे मध्यान्ह बाद नवीन राष्ट्रीय महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन प्रादेशिक इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा सहयोगी इकाइयों के प्रमुखों का मनोनयन, विशाल युवक- युवती  परिचय सम्मेलन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम की पूर्णाहुति शाम 5रू30 बजे होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला, अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय  महासभा के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक बालेश्वर दयाल जी जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर हेमराज जायसवाल, हरिद्वार उत्तराखंड के 1008 महामंडलेश्वर संतोषानंद देव जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक पन्नालाल जी जायसवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरला गुप्ता,उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे।  इसके साथ ही जायसवाल समाज के सांसद, विधायक, आई पी एस,आई ए एस भी अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।


इसके साथ ही कार्यक्रम के दूसरे दिवस 18 नवंबर सोमवार को पन्नालाल बैजनाथ मदन लाल प्रभाती लाल सुरेश भाई सुवालाल संजय भाई सुवालाल जायसवाल के सहयोग द्वारा एकता स्टेट के पास संकल्प इंडस्ट्रियल इंडस्ट्रियल के सामने मुठिया नाना चीलोडा अहमदाबाद में नवनिर्मित जायसवाल भवन का उद्घाटन एवंअखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय महासभा के नवम महा अधिवेशन की प्रथम कार्यकारिणी एवं नवनिर्मित जायसवाल भवन का उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे ध्वजारोहण से होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय  महासभा के  मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक बालेश्वर दयाल जी जायसवाल एवं राष्ट्रीय संरक्षक किशोर हेमराज जी जायसवाल होंगे। सुबह 9: 15 बजे राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं प्रज्जवलन, राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जी की आरती अतिथियों की अगवानी सम्मान स्वागतम का उद्बोधन नवीन कार्यकारिणी के साथ प्रथम सत्र की बैठक में आरंभिक विचार विमर्श सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE