झालावाड़। आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं उनके त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार नवम्बर माह के द्वितीय गुरूवार 14 नवम्बर को अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा की अध्यक्षता में पंचायत समिति झालरापाटन तथा पंचायत समिति भवानीमण्डी के वीसी रूम में प्रातः 10 से सायं 4. 30 बजे तक उपखण्ड स्तरीय अटल जन सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त अन्य उपखण्ड स्तरीय अटल जन सेवा शिविर संबंधित उपखण्ड अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किए जाएंगे। उक्त शिविरों में तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।