BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 10:16 am
BIG NEWS : जनजातीय कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित, राज्यपाल और सीएम डॉ. मोहन होंगे शामिल, आदिवासियों को मिलेगी कई बड़ी सौगात, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाने वाली भगवान बिरसमुंडा जयंती राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल संभाग में मनाया जाएगा। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। वहीं कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी करली है।


आदिवासी बाहुल्य शहडोल संभाग के बाण गंगा मैदान में मनाए जाने वाले जन जातीय गौरव दिवस भगवान बिरसमुंडा जयंती पर कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। वहीं राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव शामिल कार्यक्रम में होंगे। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है। बाणगंगा मेला मैदान में 15 नवंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है,जहां करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए शहडोल, उमरिया व अनूपपुर से करीब 1200 बसों को अधिग्रहीत किया जाएगा। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीनों जिले से करीब 1000 पुलिस बल तैनात किया जाएगा।


15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन पहला राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल संभाग के बाण गंगा मैदान में होना तय हुआ है। शहडोल में होने वाला कार्यक्रम सुबह 10 बजे बाणगंगा मैदान में होगा, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बिरसा मुंडाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जहां आदिवासियों को कई बड़ी सौगात मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE