नीमच। श्री गुरु दिवाकर जयंती सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज पांचवें दिन सामूहिक सामयिक दिवस के रूप में जैन स्थानक भवन पर मनाया गया। सभी कार्यक्रम जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं जाप की प्रभाव ना श्री स्थानकवासी जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा वितरित की गई, मुमुक्षु दीक्षार्थी कोमल बहन का स्वागत अभिनंदन 24सी के अंदर जैन दिवाकर भवन पर किया गया श्री संघ अध्यक्ष द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया, सभी मंडलों ने स्वागत अभिनंदन किया, इसी श्रृंखला में आज से 13 14 15 तीन दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर का शुभारंभ हो चुका डॉ केडी चौधरी का स्वागत संघ के मंत्री शंभू लाल जी बम द्वारा किया गया साथ में मंडल की अध्यक्ष सचिव उपाध्यक्ष सभी महिलाएं उपस्थित हुई, कहीं महिलाएं, पीड़ित मानव इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं सभी ने 7 दिवसीय कार्यक्रम की बहुत सराहना करते हुए हमें प्रोत्साहित किया कल दिनांक गुरु दिवाकर जैन जयंती पर गुरुदेव के जाप चालीसा प्रार्थना के साथ सवेरे 8 से 9 जैन स्थानक भवन पर आयोजित होगा इसी श्रृंखला में शाम को 7 से नन्हे मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैन धर्म पर आधारित जैन दिवाकर भवन पर होगी और 15 तारीख को शासकीय अस्पतालों में फ्रूट एवं बिस्किट वितरण किए जाएंगे इसी कार्यक्रम की समापना के साथ पीड़ित मानवता की सेवा एवं जीव दया का कार्यक्रम से समापन होगा।