BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 10:38 am
BIG REPORT : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर और दलाल को रंगे हाथों दबोचा, मजदूर की मौत का पैसा देने के लिए मांगी थी घूस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सरकारी कर्मचारी घूस लेते पकड़े जा रहे है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने तीन लोगों को रिश्वत लेते ट्रेप किया है। बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर और दलाल को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, मजदूर की मौत का पैसा पत्नी को देने के लिए रिश्वत की मांग की गई। ग्राम बोरी रामपुर का सचिव बाबू गिरवर सिंह ने फरियादी को 2 लाख रुपये देने के लिए 10 हजार की घूस मांगी थी। बताया गया कि बाबू गिरवर सिंह जनपद पंचायत ग्यारसपुर में काम करने वाले सहायक ग्रेड 3 सुरेश कुमार के लिए रिश्वत मांग रहा था। फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की।


फरियादी की शिकायत के बाद भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने ट्रेप किया और कृषि उपज मंडी विदिशा के मैन गेट पर सचिव गिरवर को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। गिरवर रिश्वत की रकम लेकर सुरेश कुमार के पास जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा। इशारे से पैसे कंप्यूटर ऑपरेटर को देने के लिए कहे। जिसके बाद लोकायुक्त ने तीनों को वहीं रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE