रेवली देवली। संस्था शा.उ.मा वि. रेवली देवली में शासन की महत्वाकांक्षी योजना को क्रियान्वित करते हुए आज जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कक्षा 9 में पढ़ने वाले 55 पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि हाबुड़ी बाई सरपंच ग्राम पंचायत रेवली देवली रतनलाल मालावत सदस्य जनपद पंचायत नीमच शिक्षा विभाग से सुजानमाल मांगरिया सहायक संचालक नीमच तथा बीआरसी नीमच कंडारा मंचासीन थे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ ने और संचालन जितेश कुमार सागर ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन भाषण में विद्यार्थियों को महापुरुषों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया और शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों व शिक्षा अधिकारियों द्वारा भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया जब जिला अध्यक्ष चौहान ने विद्यार्थियों को साइकिल चलाकर साइकिल के महत्व के बारे में बताया तो सारे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने नियमित स्कूल आने का संकल्प लिया इस अवसर पर निशुल्क साइकिल प्रभारी महिपाल सिंह कर्णिक और समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।