देवास। मध्य प्रदेश एसबीआई फाउंडेशन ने अपनी सीएसआर पहल के तहत मुस्कान ड्रीम्स द्वारा कार्यान्वित आईएलएमः डिजिटल शाला परियोजना को वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिसका भव्य शुभारंभ दिप प्रज्वलित कर आज मुख्य अतिथि के रूप में आए मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में हुआ।इस दोरान विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, कलेक्टर ऋषव गुप्ता अपर कलेक्टर हिमांशु प्रजापति,एसबीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष और सीओओ जगन्नाथ साहू, वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड ऑफ स्ट्रैटेजी अमन, जिला अधिकारी, स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक, छात्र, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
इस परियोजना के तहत 100 सरकारी स्कूलों के 10,000 से अधिक छात्रों और 200 शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा।डिजिटल शाला पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। इस पहल के तहत डिजिटल तकनीकों के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों से जोड़ा जाएगा, जिससे छात्रों के लिए एक रोचक और प्रभावी शैक्षिक वातावरण तैयार हो सके। डिजिटल शाला से न केवल छात्रों की शैक्षणिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी, बल्कि शिक्षक भी डिजिटल साधनों के प्रभावी उपयोग से अपनी शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बना सकेंगे। देवास में इस पहल के तहत छात्रों को भविष्य में आवश्यक डिजिटल और तकनीकी कौशल में दक्षता हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की वर्तमान परिवेश में शिक्षा के साथ तकनीक की भी जरूरत होती है और तकनीक से जब बच्चे जुड़ते हैं तो उनकी गुणवत्ता दोहरी हो जाती है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारे विधायक गायत्री राजे पवार की अगुवाई में ज़िला प्रशासन सहित एसबीआई फाउंडेशन और मुस्कान ड्रीम्स ने 100 शालाओ का चयन किया गया है पहले चरण मे 50 शालाएं डिजिटल हुई है दुसरी चरण मे 50 शालाएं डिजिटल होगी। जिससे शालाएं मे बच्चो को पड़ने मे रुची बढ़ेगी।निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में ये नया आयाम जुड़ रहा है।ये आने वाले भविष्य में देवास को ओर आगे बढ़ाएगा।