BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 12:19 pm
KHABAR : जमीन पर कुछ और हकीकत में कुछ और मंत्री दिलीप ने विभागों से जाहिर किया असंतोष, अधिकारियों को कछुए की चाल में जान डालने के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। मध्यप्रदेश के कुटीर एवं उद्योग मंत्री व सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में समझ में आता है कि जमीन पर कुछ और हकीकत में कुछ और है। वहीं मंत्री ने सख्त तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को विभाग में बैठने के साथ ही फील्ड में जाने की नसीहत दी और स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए हैं।


दरअसल, एमपी सरकार में कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल एक दिवसीय दौरे पर सीधी जिले पहुंचे थे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिले के सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने घंटों विभागों की नब्ज टटोली। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, नल जल योजना सहित पीआईयू के विभागों की स्थिति पर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।


मंत्री दिलीप जायसवाल ने अफसरों को विभाग में बैठने के साथ ही फील्ड में जाने की नसीहत दी है। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति सुधारने के निर्देश भी दिए है। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री दिलीप ने जमीनी समीक्षा की बात पर माना कि बैठक में समझ आ जाता है कि जमीन पर कुछ और हकीकत कुछ और है। उन्होंने विभागों से असंतोष जाहिर किया और सख्त लहजा करते हुए विभागों में चल रहे कछुए की चाल में जान डालने के साथ अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE