BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 12:44 pm
KHABAR : पीटीएस भौंरी में कस्टम इंस्पेक्टरों के लिए ट्रेनिंग सत्र, नवीन राय बोले इंसान तर्कसंगत निर्णय नहीं लेते, उनके फैसलों में पूर्वाग्रह काम करता है, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) भौंरी भोपाल में सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन डायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआईसी) के इंस्पेक्टरों के लिए आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत बुधवार को “नेगोशिएशन और कॉन्फ़्लिक्ट मैनेजमेंट” पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में लाइफ मैनेजमेंट पुस्तक के लेखक और मैनेजमेंट एक्सपर्ट नवीन कृष्ण राय ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य इंस्पेक्टरों को प्रबंधन के सिद्धांतों और व्यावहारिक मॉडलों से परिचित कराना था। राय ने प्रतिभागियों को नेगोशिएशन और कॉन्फ़्लिक्ट मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं पर गहरे से विचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि इंसान हमेशा तर्कसंगत निर्णय नहीं लेते और अक्सर उनके फैसलों में पूर्वाग्रह काम करते हैं।


प्रास्पेक्ट सिद्धांतष् पर विस्तार से चर्चा करते हुए राय ने बताया कि लोग फायदे और नुकसानों को अलग-अलग नजरिए से आंकते हैं। समान मूल्य के लाभ और हानि की स्थिति में, व्यक्ति को हानि का अहसास अधिक होता है, जबकि लाभ से मिलने वाली खुशी कम महसूस होती है। यह सिद्धांत समझना और उसे कार्य में लाना एक कुशल नेगोशिएटर बनने के लिए आवश्यक है।


कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक रश्मि पांडेय ने की, जिन्होंने नवीन कृष्ण राय का परिचय दिया। राय का यह सत्र प्रशिक्षुओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ और उन्होंने इसे अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE