नीमच। नगर पालिका की वार्ड नंबर 14 की पार्षद किरण शर्मा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि नगर पालिका नीमच के जितने भी प्रकरण सिवील कोर्ट में प्रचलित है उन सभी प्रकरणों की फाइलों को परिषद में प्रस्तुत किया जाए। पार्षद किरण शर्मा ने कहा है कि नीमच नगर पालिका के जितने भी सिवील प्रकरण कोर्ट में प्रचलित हैं वह सारे प्रकरणों को सूची बद्ध करके और फाइलें परिषद के सम्मुख प्रस्तुत करें। साथ ही सम्बन्धित प्रकरण के वकील की सुची भी उपलब्ध करवाए।बपरिषद् के समकक्ष और जब भी कोर्ट में पेशी हो तो प्रकरण से संबंधित वकील पेशी से फाईल की स्टडी करने के लिए कितने दिन नियत है, यह तय करें। 5 से 10 और हर प्रकरण की पेशी से पहले संबंधित वकील तारीख समय सहित आवाक जावक करवाई जाए और फाइल लेकर जाएं। जब फाइल नगर पालिका में पुनः प्रस्तुत करें तो आवक जावक करवा कर साथ ही संबंधित वकील अपने हस्ताक्षर और तारीख आवश्यक रूप से दर्शाए। सारी फाइलें नगर पालिका में ही रखी जावे, और यह फाइल सभी संबंधित प्रकरण की फाइले है ,वह परिषद के सम्मुख प्रस्तुत करें। किरण शर्मा ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि सभी वकीलों की सुची प्रकरण के साथ सभी परिषद के पार्षदो को एक एक कापी उपलब्ध करवाने का कष्ट करें।