BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 1:34 pm
KHABAR : उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. नेहरू की जयंती, बालोद्यान स्थित नेहरू प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कई स्कूलों में हुए बाल दिवस के आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। गुरुवार 14 नवंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। पं. नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुबह शहर कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी कोठी रोड स्थित श्री बालोद्यान में एकत्रित हुए थे।


इस अवसर पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि पं. नेहरू ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की आजादी के बाद विषम परिस्थितियों में देश का संचालन किया। पं. नेहरू भारत को आजाद कराने के लिए कई वर्षों तक अंग्रेजी सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रहे। वे ऐसे राष्ट्र नायक हैं जिन्होंने देश को दिशा दी। देश में कोई भी सरकार आए उन्हीं के पद्चिन्हों पर चल रही है। देश का समग्र विकास उन्हीं की नीतियों के कारण हो रहा है।


इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू ने देश की ख़ातिर कभी समझौता नही किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, अनंतनारायण मीणा, देवव्रत यादव, नाना तिलकर सहित कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।


स्कूलों में बाल दिवस के आयोजन हुए
14 नवंबर को शहर के कई स्कूलों में पं. नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाते हुए स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई प्रकार के खेल, पेटिंग स्पर्धा, कविता, कहानी सुनाने के आयोजन हुए। कुछ स्कूल बच्चों को पिकनिक पर भी ले गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE