मन्दसौर। प्रदेश के साथ ही जिले में भी ठंड बढ़ने लगी है। मौसम जानकारों की माने तो अगले दो तीन दिनों में पारे गिरावट आएगी। तापमान न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री से नीचे नही जाएगा। दिसम्बर के आखरी सप्ताह में कोल्ड वेव वाले दिन हो सकते है ।
मौसम वैज्ञानिक शिल्पा आप्टे ने अनुसार कि अभी मौसम शुष्क है। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान ऐवरेज 15-16 डिग्री और दिन में 31-32 डिग्री तक ही रहेगा। हिमालय की तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी है। 14 नवंबर तक इसका मूवमेंट हो सकता है। यदि असर रहता है तो उत्तरी हवाएं प्रदेश में आने लगेगी। जिससे ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है।
नवंबर में सामान्य से नीचे नहीं जाएगा पारा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, वर्तमान में प्रशांत महासागर में अलनीलो-ला नीनो की स्थिति न्यूट्रल है। वहीं, आईओडी भी हिंद महासागर में न्यूट्रल है। इस वजह से नवंबर के शुरुआती दिनों में तापमान का असर ज्यादा नहीं है। दिसंबर में पारा लुढ़कने लगेगा। आखिरी सप्ताह में कोल्ड वेव भी चलेगी।