BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 2:38 pm
KHABAR : खाद वितरण केंद्र के गेट पर जड़ा ताला, डीएपी खत्म होने का बोर्ड लगाया, उमा भारती की बहू ने लड़की से हुई मारपीट पर जताई नाराजगी, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। शहर के कृषि उपज मंडी में बनाए गए खाद वितरण केंद्र में गुरुवार को एक बार फिर किसानों की लंबी-लंबी कतार लगी है। किसानों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंडी के मुख्य मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है। दोपहर 12 के बाद मंडी के गेट पर डीएपी खाद समाप्त होने का बोर्ड लगा दिया गया है।


दरअसल, पिछले एक सप्ताह से जिले भर में किसान खाद के लिए परेशान हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार कृषि उपज मंडी में बनाए गए खाद वितरण केंद्र में विवाद के हालात पैदा हो रहे हैं। बुधवार को खाद के लिए लाइन में खड़ी लड़की के साथ महिला पुलिस कांस्टेबल ने मारपीट कर दी थी।


लड़की ने बताया था कि वह पूर्व सीएम उमा भारती के गांव डूंडा से खाद लेने आई है। मारपीट की घटना के बाद किसानों ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद एसडीएम संजय दुबे ने डूंडा गांव निवासी नेहा लोधी को खाद की पर्ची दिलवा कर मामला शांत कराया था। गुरुवार को एक बार फिर खाद के लिए महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी लाइन लगी है।


खाद वितरण केंद्र प्रभारी अनंत चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को जिन किसानों को खाद की पर्ची बांटी गई थी, गुरुवार को उन्हें खाद दिया जा रहा है। गुरुवार को डीएपी खत्म हो गया है। रैक आने के बाद डीएपी खाद का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में मंडी के मुख्य गेट पर बोर्ड लगाकर सूचना जारी कर दी गई है।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
खाद के लिए भटक रहे किसानों की समस्याओं और डूंडा गांव की लड़की से की गई मारपीट को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह ने नाराजगी जताई है। उमिता सिंह पूर्व सीएम उमा भारती की बहू हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर लड़की के साथ की गई मारपीट की घटना को गलत बताया। उन्होंने कलेक्टर एसपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE