BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 3:16 pm
KHABAR : सीएम राइज विद्यालय नीमच की छात्राएं सीख रहीं हैं आत्मनिर्भरता के गुर,आत्मनिर्भर भारत और वोकल फ़ॉर लोकल अभियान में सम्मिलित होकर अपना योगदान दे, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और “वोकल फ़ॉर लोकल” अभियान से प्रेरित होकर सीएम राइज विद्यालय नीमच की गृह विज्ञान की छात्राओं ने  बंधेज कला के माध्यम से सूती वस्त्रों पर विभिन्न डिजाइन और रंगों से मनपसंद सुंदर आकृतियां उकेरी।


विद्यालय की गृह विज्ञान की पूर्व व्याख्याता एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य सविता चौधरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति की इस प्राचीन बंधेज कला से तैयार वस्त्रों की मांग आज देश -विदेश के बाजारों में कला प्रेमियों द्वारा बहुतायत से की जा रही है एवं इस बंधेज कला से प्रशिक्षित होकर युवतियां इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाकर स्वावलंबी होकर प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फ़ॉर लोकल अभियान में सम्मिलित होकर अपना योगदान दे सकतीं हैं।


विद्यालय में आयोजित बंधेज कला पर आधारित इस एक दिवसीय कार्यशाला में नीमच अंचल के तारापुर के जाने माने वस्त्रों पर रंगाई-छपाई के कलाकार, राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित इकबाल हुसैन (मास्टर ट्रेनर-ग्रामीण विकास विभाग,जिला पंचायत नीमचल) के द्वारा बांधनी कला के विविध रूपों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य किशोरसिंह जैन ने छात्राओ को बांधनी कला को स्वरोजगार के रूप में अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को सफल और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए बहुमुखी प्रतिभा में व्यावसायिक दक्ष होना आवश्यक है,साथ ही मेक इन इंडिया-मेड फ़ॉर वर्ल्ड के सिद्धांत पर आधारित भारत कीऔद्योगिक नीति का सभी छात्राएं भरपूर लाभ उठाएं एवं स्वंय को आत्मनिर्भर बनाए।


उपप्राचार्य महेश शर्मा ने कहा कि सविता चौधरी द्वारा सेवानिवृत्त होने के बाद भी विद्यालय की बालिकाओं हेतु समर्पित होकर अपना समय और श्रम देना बहुत प्रशंसनीय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE