कंजार्डा। आज बाल दिवस पर ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में नन्हे मुन्ने भैया बहनों द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में नन्हे नन्हे भैया बहनों ने उत्साह से भाग लिया और जमकर खरीद दारी की बाल मेला स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए स्टालों पर बेर सहित मौसमी फलों के साथ साथ भेल पूरी एवं नमकीन छाछ का आनंद लिया। मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से 2 तक किया गया। मेले में बच्चों के साथ-साथ पालकों ने भी उत्साह से भाग लेकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।