BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 4:04 pm
KHABAR : सीतामऊ मंडी में प्याज के मिले कम दाम, किसानों ने किया सड़क जाम, बोले- व्यापारी प्याज आधे दाम में खरीद रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

मंदसौर। सीतामऊ कृषि उपज मंडी में प्याज के कम भाव मिलने से किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने मंदसौर-सुवासरा रोड को जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम शिवानी गर्ग, तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझाइश दी।


किसानों का आरोप है कि जो प्याज मंदसौर कृषि मंडी में 4200 रुपए तक बिक रही है। उसी प्याज के सीतामऊ कृषि उपज मंडी में 2 हजार रुपए से भी कम दाम मिल रहे हैं।


किसानों ने व्यपारियों पर मोनोपॉली का आरोप लगाया। काफी समझाइश के बाद किसान माने और जाम खुला।


एसडीएम शिवानी गर्ग ने बताया कि किसानों ने प्याज के भाव को लेकर प्रदर्शन किया था। किसानों और व्यपारियों के बीच सामंजस्य बनाया गया है। सुवासरा कृषि मंडी के सचिव को बुलाकर उनकी उपस्थिति में प्याज की नीलामी का कार्य करवाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE