चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल के निर्देशानुसार हौसालों की उड़ान सेवा संस्थान के संस्थापक दिलकुश खटीक द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघपुरा चित्तौड़गढ़ में बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
दिलकुश खटीक ने उपस्थित छात्रों को बताया कि यह दिवस बच्चों के कल्याण के प्रति नेहरू जी की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए उनके जन्म दिवस पर भारत भर में प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा,पोषण और सुरक्षात्मक वातावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुरक्षित,स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करने की आवश्यकता की याद दिलाता है। दिलकुश खटीक ने बाल दिवस का महत्व बताते हुए बच्चों को डेहे अधिकारों से अवगत कराया तथा उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र विकास में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु प्रेरित किया।