चित्तौड़गढ़। बैंक की सेवाओं को और बेहतर करने, व्यवसाय समीक्षा तथा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली शाखाओं का सम्मान करने हेतु बीआरकेजीबी के चेयरमेन वाई.एस ठाकुर द्वारा शाखा प्रबन्धकों की बैठक की अध्यक्षता की।
शहर के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि बैंक महाप्रबंधक वीसी जैन ने प्रतिभागियों को मार्गर्शन दिया। चेयरमेन ठाकुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम सेव अर्थ फॉर बैटर टू-मारो की भावना के तहत पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओ एवं ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार वर्ष 2024-25 के लिए बैंक की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि वर्तमान में राज्य के 30 जिलों में 875 शाखाओं में 3625 स्टाफ सदस्य, 5608 बैंक मित्र, 50 ऑनसाईट एटीएम, 11 मोबाईल वेन विस्तृत नेटवर्क के साथ बैंक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 1 करोड़ से अधिक ग्राहको को सेवा उपलब्ध करवा रहा है। 30 सितंबर 2024 को बैंक का व्यवसाय 55,588 करोड़ व शुद्ध लाभ 244 करोड़ रहा।
क्षेत्रीय प्रबन्धक कवीश कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक के कुल 12 क्षेत्रीय कार्यालय है, जिनमे 1 क्षेत्रीय कार्यालय चित्तौड़ व बूंदी जिले के लिए कार्यरत है। क्षेत्रीय कार्यालय चित्तौड़गढ़ के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में 41 व बूंदी जिले में 25 शाखाये एवं 400 बैंक मित्र , हमारे ग्राहको को सभी बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करा रहे है। वित्तीय अर्द्धवर्ष 2024-25 की समाप्ति पर क्षेत्र का व्यवसाय 3931 करोड़ रहा। क्षेत्र की शाखाओं द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओ, सभी प्रकार के लोन व सभी जमा योजनाओं में अच्छा कार्य किया गया।
अतिथियों द्वारा विभिन्न पेरामीटर्स में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं को सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य प्रबन्धक विजय भारती कपूर ने आभार व्यक्त किया।