BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 4:26 pm
KHABAR : स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135वी जयंती कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर मनाई, पढे़ महबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135वी जयंती कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर मनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार  कांग्रेस कार्यालय सिंगोली पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर गुलाल लगाकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया।


इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए बताया कि आज हम देश के प्रथम प्रधानमंत्री, दूरदृष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135 वी जन्म जयंती मना रहे हैं। पंडित नेहरू दूरगामी सोच वाले व्यक्तित्व के धनी थे आज का भारत उनकी ही देन है। हमें भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए पंडित जी की विकासवादी सोच का अनुसरण करना चाहिए।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसीलिए उन्होंने अपने जन्मदिन को बालदिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और तब से लेकर आज तक उनके जन्मदिन को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू दूरगामी और भविष्य दृष्टा थे। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, रितेश सेठिया, अल्प संख्यक विभाग नगर अध्यक्ष इमरान खान, फ़हमींद खान, ख्वाजा हुसैन, राकेश जैन कदवासा, सचिव अतुल मेहर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE