नीमच। जिला जेल में बंद एक कैदी की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई है। दशरथ दास मनासा तहसील अंतर्गत कंजार्डा का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दशरथ दास बैरागी पिता प्रहलाद दास बैरागी एनडीएपीएस मामले में चार साल से नीमच जिले के कनावटी जेल में सजायाफ्ता थे। दशरथ को 10 साल की सजा हुई थी। दशरथ को सांस की तकलीफ थी। बताया जा रहा है कि दशरथ को तबीयत खराब होने के चलते दिन में 11ः 30 बजे जिला अस्पताल लाया गया। दशरथ के पुत्र कुनाल को दिन में 12 बजे इसकी सूचना दी गई। दशरथ को सांस की तकलीफ थी। आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुनाल नीमच में ही एक दुकान पर काम करता है। सूचना के बाद जेल अधीक्षक यशवंत माझी और जेल का स्टाफ, परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए है। पुत्र कुनाल बैरागी ने बताया कि दशरथ की तबीयत पूर्व में भी खराब हो चुकी थी। इन्हें इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में पहले इंदौर भी ले जाया जा चुका है। नीमच के जिला अस्पताल में प्रहलाद के शव का परीक्षण किया जा रहा है।