शाजापुर। मनिहारवाड़ी मछली बाजार क्षेत्र में दो अलग-अलग समुदाय की महिलाओं में विवाद के चलते बड़ी संख्या में हिन्दू वादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पहुंच गए। पुलिस को भी जानकारी दी। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नारेबाजी की है ओर ट्रैफिक पॉइंट पर धरने पर बैठ गये वहीं इलाके की दुकानें बंद हो गई मौके पर भारी पुलिस बल पहुँचा और मामला शांत कराया। पुलिस ने फरियादि की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जॉच प्रारंभ की है।