BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 11:42 am
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन ने गुरुद्वारा में टेका माथा, गुरुनानक जयंती की दी बधाई, कहा- वे अखंड भारत के प्रणेता थे, 17 नवंबर को सीएम हाउस में होगा प्रकाश पर्व का बड़ा कार्यक्रम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुद्वारा में माथा टेका। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरुनानक जयंती की बधाई दी है। वहीं आगामी 17 नवंबर को सीएम हाउस में प्रकाश पर्व का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


शुक्रवार को गुरुनानक जयंती पर सीएम डॉ मोहन यादव भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका और गुरुनानक जयंती की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुनानक जी अखंड भारत के प्रणेता थे। वे ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने जीवनभर सच्चाई, अच्छाई, बराबरी, मानवता के लिए काम किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानज जी देश के साथ दुनिया के लिए आदर्श हैं, उनका अखंड भारत में जन्म हुआ। वे अखंड भारत के प्रणेता थे। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को सीएम हाउस में प्रकाश पर्व का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं डॉ यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की भी शुभकामनाएं दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE